नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Delhi News: दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में समुद्र से भटककर एक शार्क कृत्रिम जलाशय में पहुंच गई। अब तक इसे देखने के लिए 60 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। 3.5 मीटर लंबी इस शार्क को लोगों ने 'बुकांग-ई' नाम दिया है। स्थानीय प्रशासन ने इसे 'प्रचार राजदूत' की मानद उपाधि भी दी है। तटरक्षक बल इसे समुद्र में भेजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह रास्ता नहीं ढूंढ पा रही। - एएफपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...