नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Delhi News: नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में गुरुवार को घर के अंदर भरे बारिश के पानी में डूबने से धीरज नामक युवक की मौत हो गई। धीरज पेशे से कारपेंटर थे और सुंदर नगरी के एफ-ब्लॉक स्थित एक मकान में अकेले रहते थे। उनका मकान गली के जमीनी स्तर से करीब ढाई फुट नीचे बना था, जिससे गुरुवार सुबह हुई भारी बारिश का सारा पानी सीधे उनके घर में घुस गया।सुबह धीरज ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जलभराव का वीडियो भी बनाया था, लेकिन शाम को जब बारिश रुकी तो वे घर से पानी निकालने लगे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गिरकर चोटिल हो गए। यह भी पढ़ें- Roorki News: नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संभवतः युवक ने शराब पी रखी थी, जिस वजह से चोट लगने के बाद वे उठ नहीं पाए और घर में भ...