नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Delhi News: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन के अभियान के दौरान 38 संदिग्ध फर्जी डॉक्टरों की पहचान की। इनमें से 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। छापेमारी शुरू होने के बाद कुछ संदिग्ध फर्जी डॉक्टरों ने अपने क्लिनिक बंद कर दिए और वहां से भाग गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की 298 टीमें इस अभियान में शामिल थीं।टीमों ने अहमदाबाद, सूरत और राजकोट सहित कई जिलों में जांच की, ताकि ऐसे लोगों का पता लगाया जा सके जो बिना जरूरी योग्यता के इलाज कर रहे थे। जिन 35 मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई, उनमें 17 राजकोट, नौ सूरत, तीन गिर सोमनाथ, दो सुरेंद्रनगर और बाकी अन्य जिलों से हैं। फर्जी डॉक्टरों की पहचान करने के लिए जिला स्तर पर विशेष स...