नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: सूरत और वडोदरा में 'बैंक ऑफ इंडिया' और 'बैंक ऑफ बड़ौदा' की पांच शाखाओं को सोमवार को बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिले। हालांकि बाद में ये फर्जी निकले। गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूरत के उमरा और अथ्वा इलाकों में 'बैंक ऑफ इंडिया' की दो शाखाओं और वडोदरा के करेलीबाग इलाके की एक शाखा को बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके अलावा, वडोदरा के सयाजीगंज और सूरत के उमरा में स्थित बैंक की शाखाओं को भी बम धमाके की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्तों सहित पुलिस की टीमें सभी जगहों पर पहुंचीं और सघन तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला।वडोदरा के पुलिस उपायुक्त एंड्रयू मैकवान ने कहा कि हमारी साइबर टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही है। फिलहाल मामले क...