Delhi News: गांधीनगर की फैक्टरी में धमाका, चार की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi News: गांधीनगर जिले के छत्राल जीआईडीसी फेज-4 में गुरुवार दोपहर एक धमाका हुआ, इसमें चार मजदूरों की मौत हो गई। कलोल तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जेजे गढ़वी ने बताया कि यह घटना 'कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स' में हुई, जो गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) के अंतर्गत स्थित है और डाइज (रंगों) का निर्माण व निर्यात करती है।उन्होंने बताया कि यह धमाका एक बॉयलर वेसल (बॉयलर पात्र) के पास पाइप फिटिंग का काम चलने के दौरान हुआ। गढ़वी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दबाव के कारण पाइप फट गया होगा, जिससे धमाका हुआ। यह भी पढ़ें- गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार कर्मचारियों की मौत; धमाके से दहल उठा पूरा इलाका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.