नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गढ़ी मेंडू गांव के पास एक फुटओवर ब्रिज बनेगा। इसके लिए एनएचएआई ने मंजूरी देने के साथ कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट भी लगाई जाएगी, ताकि बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगजन आसानी से सड़क पार कर सकें। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक भजनपुरा-गढ़ी मेंडू का यह हिस्सा बेहद घनी आबादी वाला है। यहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए यहां फुटओवर ब्रिज बनवाने का फैसला लिया गया है। ब्रिज बनने के बाद भजनपुरा, गढ़ी मेंडू, यमुना विहार और घोंड...