Delhi News: खेल : सुथार के दम पर जीता वारविकशायर
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Delhi News: सुथार के दम पर जीता वारविकशायर लंदन। वारविकशायर ने तीन दिन में हैम्पशायर को पारी और 129 रन के अंतर से हराकर काउंटी चैंपियनशिप के खिताब की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। मानव सुथार के चार विकेट से पहली पारी में 115 रन बनाने वाली हैम्पशायर की टीम दूसरी पारी में 154 रन पर सिमट गई। मानव ने पहली पारी में भी तीन विकेट झटके थे। पहली पारी में रॉब यातेस के शतक (109) की मदद से 398 रन बनाने वाले वॉरिकशायर ने इस जीत से 22 अंक अर्जित किए। इससे वह समरसेट और नॉटिंघमशायर के साथ जारी खिताब की रोचक भिड़ंत के बीच नॉटिंघमशायर को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गया। पहली पारी में गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन किया था जिसमें सुथार के अलावा एथान बामर और ओलिवर हैनन ने भी तीन विकेट लिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.