Delhi News: खेल : भारतीय रेसर आदित्य ने पहली इंटरनेशनल रेस जीती
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Delhi News: भारतीय रेसर आदित्य ने पहली इंटरनेशनल रेस जीती सेपांग (मलेशिया)। भारतीय रेसर आदित्य पटनायक ने रविवार देर रात मशहूर सेपांग इंटरनेशनल सर्किट पर गोल्ड विओस चैंपियनशिप मलेशिया के राउंड 3 में स्पोर्टिंग क्लास में शानदार जीत हासिल की। आदित्य को 15,000 रिंगिट (मलेशियाई मुद्रा) की इनामी राशि मिली। 2023 में नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के चैंपियन रहे मुंबई के इस युवा ड्राइवर ने रेस 1 में तीसरा स्थान हासिल किया। फिर रेस 2 जीतकर राउंड 3 में पोडियम पर स्थान पक्का किया। लगातार 2 साल तक पोलो कप इंडिया में वाइस-नेशनल चैंपियन रहने के बाद, इंटरनेशनल कार रेसिंग के अपने पहले ही साल में यह उनकी पहली इंटरनेशनल कार रेसिंग जीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.