Delhi News: खेल : प्रशांत सिंह साइ गांधीनगर केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक बने
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Delhi News: प्रशांत सिंह साइ गांधीनगर केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक बने नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने 'खेलो इंडिया' योजना के पूर्व अधिकारी प्रशांत सिंह को अपने गांधीनगर केंद्र का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें गुजरात और राजस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। साइ ने मंगलवार को यह घोषणा की। लखनऊ के रहने वाले सिंह को खेल प्रशासन में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे खेलो इंडिया योजना की शुरुआत से ही इससे जुड़े रहे हैं। उन्होंने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) और ओलंपिक सेल में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित साइ मुख्यालय में एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, साइकिलिंग, तलवारबाजी और जूडो सहित विभिन्न खेलों के खेल विकास अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.