Delhi News: खेल : ध्रुव सितवाला ने पैन एम कप बिलियर्ड्स में रजत जीता
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Delhi News: ध्रुव सितवाला ने पैन एम कप बिलियर्ड्स में रजत जीता नई दिल्ली। भारत के ध्रुव सितवाला को कनाडा के विन्निपेग में पैन एम कप बिलियर्ड्स के फाइनल में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट से 972-1500 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियन सितवाला ने कुछ साल पहले न्यूजीलैंड ओपन के फाइनल में गिलक्रिस्ट को हराया था। लेकिन हाल के समय में उन्हें गिलक्रिस्ट के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। गिलक्रिस्ट ने लगातार तेजी से तीन 'डबल-सेंचुरी' ब्रेक लगाए और बढ़त हासिल कर ली। सितवाला को भी कुछ मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सके। गिलक्रिस्ट के 214 अंक के नाबाद ब्रेक ने उन्हें मुकाबला जीतने में मदद की। शुरुआती चरण में सितवाला 450 अंकों की बढ़त पर थे, पर धीरे-धीरे बढ़त हाथ से निकल गई।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.