नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Delhi News: चेन्नई ओपन : अजीतेश संधू को तीन शॉट की बढ़त चेन्नई। भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू ने गुरुवार को चेन्नई ओपन के तीसरे दौर में बिना बोगी किए चार अंडर 68 का कार्ड बनाया। इससे उनकी बढ़त तीन शॉट की हो गई। चंडीगढ़ के गोल्फर संधू (65-66-68) ने दिन की शुरुआत दो शॉट की बढ़त के साथ की थी। कोलकाता के विराज मदप्पा (72-67-63) ने दिन का सबसे कम स्कोर नौ अंडर 63 खेला। इसके साथ वह 14 अंडर 202 के कुल स्कोर के साथ नौ पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि बीती रात वह संयुक्त 11वें स्थान पर थे। चंडीगढ़ के जयराज सिंह संधू (66-71-67) संयुक्त सातवें स्थान से ऊपर 12 अंडर 204 के स्कोर से संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए। नोएडा के अमरदीप मलिक (67-68-69) भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...