Delhi News: खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए पौने 10 करोड़ रुपये मंजूर
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र. सं.। राजधानी के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 9.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर कुल 89 एलीट खिलाड़ियों और 34 स्कूली खिलाड़ियों को इस सहायता का लाभ मिलेगा। आशीष सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत एलीट खिलाड़ी (राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी) के विशेष प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं के लिए प्रति खिलाड़ी 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। इस राशि का उपयोग विशेष कोचिंग, आधुनिक खेल उपकरणों, पौष्टिक आहार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण जैसी आवश्यकताओं के लिए किया जा सकेगा। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.