नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: कोलकाता पुलिस ने एक स्थानीय अदालत में अर्जी देकर 'चोरबागान दुर्गा पूजा' भगदड़ मामले में गिरफ्तार दो लोगों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति मांगी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों पूजा समिति के कोषाध्यक्ष संजीव राहा और कुशल मजूमदार के वॉयस सैंपल का मिलान 17 अक्तूबर को की गई घोषणाओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग से करना चाहते हैं। घटनाओं के क्रम को फिर से समझने के लिए फोरेंसिक जांच के नतीजे बहुत अहम होंगे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के समय की गई घोषणाओं से जुड़ी तीन-चार ऑडियो और वीडियो क्लिप इकट्ठा की हैं। यह भी पढ़ें- मानवीय भूल की वजह से मची भगदड़, पूजा पंडाल में 19 की मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी उन्होंने कहा कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद वॉयस सैंपल का मिलान रिकॉर्डिंग ...