Delhi News: कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो नाबालिगों सहित पांच दबोचे
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Delhi News: नई दिल्ली। हर्ष विहार थाना पुलिस ने स्क्रैप गोदाम से कॉपर चोरी करने वाले एक गिरोह के दो नाबालिगों सहित पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 39 किलो चोरी का कॉपर स्क्रैप बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और एक रिसीवर शामिल है। पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 31 जुलाई को मिलन गार्डन स्थित गोदाम के मालिक 24 वर्षीय स्वप्निल ओझा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके गोदाम से कॉपर स्क्रैप से भरे सात बोरे चोरी हो गए हैं। अगले दिन वह अपने पिता के साथ गोदाम का मुख्य गेट खोलने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने परिसर के अंदर दो संदिग्ध युवकों को देखा और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गोदाम में घुसकर कॉपर स्क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.