नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- Delhi News: राजधानी में बीते मंगलवार से चल रही डीटीसी बस के संविदा चालकों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इसके चलते दिनभर यात्री बस स्टॉप पर डीटीसी बसों का इंतजार करते रहे। दिल्ली सरकार द्वारा कुछ संविदा कर्मचारियों से बस चलवाई गई, लेकिन इसकी राहत केवल कुछ रूटों पर ही सीमित रही। अन्य रूटों पर शनिवार को भी यात्री घंटों बस का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। सूत्रों का कहना है कि इस हड़ताल का समाधान तलाशने की दिशा में डीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश बसों के नहीं चलने से यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। स्थान: नंद नगरी डिपो यह भी पढ़ें- DTC बस ड्राइवरों की हड़ताल से आई दिल्ली मेट्रो की मौज! बना दिया नया रिकॉर्डकुछ रूट पर दिखी राहत, कई पर परेशान दिखे यात्री डीटीसी बसों की हड़ताल के बीच शनिवार को क...