नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Delhi News: किराड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन के साथ करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी नई ड्रेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। 263.45 करोड़ रुपये की लागत से इस ड्रेन को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग दिसंबर 2027 तक पूरा करेगा। इसके निर्माण से किराड़ी सहित आसपास के चार विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा 70 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को भी जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री का बयान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार के गंभीर व लगातार प्रयासों के चलते रेलवे ने भी इस परियोजना को स्वीकृति दी है। किराड़ी क्षेत्र की भौगोलि...