Delhi News: कार चालक पर हेलमेट न पहनने के लिए लगा जुर्माना
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Delhi News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कैमरे की तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक कार चालक पर हेलमेट न पहनने के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया गया। कर्नाटक के बेलगावी से शनिवार को यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बेलगावी जिले के अथानी शहर के रहने वाले सुभाष बोजाने के तौर पर हुई है। दरअसल, बेलगावी जिले के चिक्कोडी में एक यातायात कैमरे ने कार मालिक पर हेलमेट न पहनने के लिए यह जुर्माना लगाया।
जुर्माना और तकनीकी गड़बड़ी सूत्रों के मुताबिक, बोजाने तब हैरान रह गए, जब उन्हें बेलगावी जिला यातायात पुलिस से एक व्हाट्सएप संदेश मिला। इसमें बताया गया था कि अथानी शहर के अंबेडकर सर्कल पर बिना हेलमेट गाड़ी चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए उन पर 500 रुपए का जुर्माना लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.