नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Delhi News: नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में स्वामी नारायण मार्ग नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट तक एक माह के लिए बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी ने यहां पर सीमेंटेड रोड निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते तीन अगस्त तक इस स्ट्रेच पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि बताया कि चौकी नंबर-2 से शास्त्री नगर की ओर स्वामी नारायण मार्ग होते हुए जाने वाले वाहनों को नंद लाल मार्ग, वीर बंदा बैरागी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। लोगों से अपील की है कि पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...