Delhi News: काम की खबर : शादीपुर रेड लाइट के पास पटेल रोड पर दो दिन धीमा रहेगा ट्रैफिक
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Delhi News: नई दिल्ली। शादीपुर रेड लाइट के पास मेट्रो पिलर संख्या 251 के निकट सड़क का लगभग आधा हिस्सा मरम्मत कार्य के कारण घिरा हुआ है। यहां पर दिल्ली जल बोर्ड पाइपलाइन की मरम्मत कर रहा है। इस कारण पटेल रोड पर कीर्ति नगर की ओर जाने वाला यातायात अगले दो दिनों तक धीमा रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने का सुझाव दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जिन लोगों को इसी मार्ग का उपयोग करना है, सामान्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। यह भी पढ़ें- Delhi News: काम की खबर :::: शादीपुर रेड लाइट के पास पटेल रोड पर दो दिन धीमा रहेगा ट्रैफिक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.