Delhi News: कांग्रेस जहां हारती है, ईवीएम पर सवाल उठाती है: भाजपा
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Delhi News: पंजाब भाजपा ने शुक्रवार को यहां 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस जहां भी चुनाव हारती है, ईवीएम पर सवाल उठाने लगती है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं। वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस दोहरे मापदंड अपना रही है। भाजपा नेता ने कहा कि जब भी कांग्रेस किसी राज्य में जीतती है, तो उसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया या ईवीएम के काम करने के तरीके से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जहां भी वह हारती है, उसके नेता ईवीएम में हेरफेर के आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.