नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार सुबह पुरानी दिल्ली में नगर निगम की सफाई और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाल किले के पास स्थित आरआरआर (कम करें, दोबारा इस्तेमाल करें और पुनर्चक्रण करें) केंद्र, चांदनी चौक के पैदल मार्ग, विजय घाट के कबूतर दाना स्थल और बेला रोड स्थित एकीकृत परिवहन केंद्र का जायजा लिया।उपराज्यपाल ने अधिकारियों को ठोस कचरा प्रबंधन मजबूत करने, कचरे को स्रोत पर अलग-अलग करने की व्यवस्था प्रभावी बनाने और सफाई व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां नागरिक सुविधाओं और साफ-सफाई का स्तर बेहतर होना चाहिए।उन्होंने कहा कि पु...