नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में पेपर लीक की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को एक असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि एमपीएससी के एएसओ रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने पहले गिरफ्तार किए गए एमपीएससी के अंडर सेक्रेटरी अभिजीत लेंदवे से गोपनीय प्रश्न-पत्र हासिल किए थे। इससे पहले 12 अक्तूबर को मयूर ठाकरे को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह एक बिचौलिए के तौर पर काम करता था और उम्मीदवारों को अवैध तरीके से प्रश्न-पत्र दिलाने में मदद करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...