Delhi News: एफएसएल लैब में लंबित मामले 78 फीसदी घटे, सिर्फ 5700 बचे
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: शेख सराय में नई लैब बनने से जांच की क्षमता बढ़ेगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।
लंबित मामलों में आई बड़ी कमी दिल्ली की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) में एक साल में लंबित मामलों की संख्या में करीब 78.88 प्रतिशत की कमी आई है। पहले जहां प्रयोगशाला में जांच और परीक्षण के लिए करीब 27000 मामले लंबित थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर लगभग 5700 रह गई है। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जांच में तेजी आना त्वरित न्याय व्यवस्था की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
जांच क्षमता बढ़ाने के लिए किए गए सुधार गृह मंत्री ने कहा कि एफएसएल में लंबित मामलों को कम करने के लिए प्रशासनिक और परिचालन स्तर पर कई सुधार किए गए हैं। प्रयोगशाला की जांच क्षमता बढ़ाने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और मानव संसाधन मजबूत करने पर भी ध्यान दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.