नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- आरटीआर फ्लाईओवर बंद होने से एनएच-48 पर जाम Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पुराने आरटीआर फ्लाईओवर का एक कैरिजवे बंद होने के चलते शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर जाम की स्थिति गंभीर हो गई। एनएच-48 पर एपीएस कॉलोनी के पास से वसंत विहार तक करीब पांच किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। सड़क पर वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि चालकों को लंबे समय तक रुक-रुक कर आगे बढ़ना पड़ा। जिन वैकल्पिक रास्तों से राहत मिलने की उम्मीद थी, वे भी वाहनों के दबाव में जाम से जूझते रहे। दो घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- RTR फ्लाईओवर बंद होने से भारी जाम, दिल्ली-गुरुग्राम वालों के लिए 6 वैकल्पिक रास्ते; देखें लिस्ट इससे गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले और आईजीआई एयरपोर्ट से वसंत विहार, आरके पुरम, मुनिर...