नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को मोती बाग के सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज 'एफ' ब्लॉक आरडब्ल्यूए के साथ 43वें रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ पौधे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय निवासी और एनडीएमसी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।इस अवसर पर अटल आदर्श स्कूल प्राइमरी, मोती बाग परिसर में भी पौधे लगाए गए। स्कूल की प्रधानाचार्या ने भवन की मरम्मत, सफेदी, बंदरों से बचाव और सीवेज की समस्याएं बताईं। चहल ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर जमीनी समस्...