नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नरेला इलाके में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय युवती परिवार सहित नरेला के गांव में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात रवि पुनिया नाम के शख्स से हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम और फिर फोन से एक-दूसरे से बातें करते थे। इस बीच रवि ने बताया कि वह शादी के लिए लड़की देख रहा है। उसने पीड़िता के गांव में लड़की होने की बात कही। फिर उसने पीड़िता से घर की लोकेशन व्हाट्सऐप पर मांगी। पीड़िता ने बताया कि रवि ने कई बार आने को कहा, लेकिन वह नहीं आया। इस बीच 22 सितंबर को वह अचानक पीड़िता के घर पर आ ...