नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व के दौरान आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए यात्री सुविधा शिविर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन जाने के लिए बने एफओबी से नीचे उतरते ही यह यात्री सुविधा शिविर बनाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि दीपावली से पूर्व इसे तैयार कर लिया जाएगा ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में आसानी रहे। इस यात्री सुविधा शिविर की क्षमता लगभग चार हजार यात्रियों की होगी। यह भी पढ़ें- आनंद विहार स्टेशन पर दीपावली से पहले तैयार होगा यात्री सु‌विधा शिविरयात्री सुविधा शिविर के निर्माण की आवश्यकता गौरतलब है कि त्योहारों के समय नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टेंट में अस्थायी यात्री सुविधा शिविर ब...