नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली। आईपीयू तीन शैक्षणिक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा (सेट) आयोजित करेगा। इनमें बीएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन और बीए (जेएमसी) शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी नौ सितंबर तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने बताया कि इन तीनों कार्यक्रमों के लिए होने वाली विशेष प्रवेश परीक्षा का विषय और परीक्षा पैटर्न पहले आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के समान ही रहेगा। परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा और दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आईपीयू की आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in और प्रवेश पोर्टल ipu.admissions.ac.in देखते रहें। यह भी पढ़ें- आईपीयू तीन प्रोग्राम के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा क...