नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिल्ली कस्टम ने व्यवहार संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। दिल्ली कस्टम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यवहार में विनम्रता लाना, संवाद कौशल बेहतर करना और यात्रियों के प्रति धैर्य व संवेदनशीलता बढ़ाना है। प्रशिक्षण में यात्रियों के अनुकूल व्यवहार अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।कस्टम विभाग के अनुसार, अधिकारियों को यह समझाने पर ध्यान दिया जा रहा है कि यात्रियों की जांच और नियमों का सख्ती से पालन कराने के साथ उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार ...