नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Delhi News: आईआईआईटी-दिल्ली के 15वें दीक्षांत समारोह में 830 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 33 को पीएचडी नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

तकनीकी विकास में नैतिकता और जिम्मेदारी पर जोर दिल्ली के उपराज्यपाल एवं इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी-दिल्ली) के कुलाधिपति तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि तकनीकी विकास के साथ निजता, समावेशिता और नैतिकता का ध्यान रखना भी जरूरी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और डिजिटल तकनीकें मानव जीवन के लगभग हर पहलू को बदल रही हैं। ऐसे में इन तकनीकों को विकसित करने वाले लोगों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी तकनीकी दक्षता के साथ स्वतंत्र सोच, नैतिक निर्णय और सामाजिक जिम्मेदारी को भी महत्व दें।

दीक्षांत समारोह में 830 विद्यार्थियों को मि...