नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Delhi News: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी रजिस्टर कराई। इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में नॉर्थ गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जरूरी प्रक्रिया पूरी की। डेमेट्रिएड्स दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं। यह जोड़ा अभी पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रह रहा है। दावा है कि अर्जुन और गैब्रिएला 2019 से रिश्ते में हैं और अब उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर कराई है। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने बताया कि शादी राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई। शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Arjun Rampal Marriage: 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

हिंदी हिन्...