नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Delhi Metro stations Close: आज एक बार फिर दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों बंद रखा गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन समेत 16 स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी। बता दें कि इससे पहले 20 जुलाई को सीजेपी के प्रदर्शन के चलते कुछ घंटों के लिए राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और निकासी पॉइंट सुरक्षा के मद्देनजर बंद किए गए थे। डीएमआरसी की तरफ से बुधवार को जानकारी दी गई कि इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और निकासी पॉइंट फिलहाल बंद रहेंगे। इसलिए यात्रियों से निवेदन है कि वे मेट्रो की यात्रा करने से पहले स्टेशनों का अपडेट जरूर लें। हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है कि इन मेट्रो स्टेशनों को कब तक खोला जाएगा।आज कौन-कौन से स्टे...