नई दिल्ली, जुलाई 20 -- ,Delhi 5 Metro Closed Today: आज 20 जुलाई को कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च है। इसके अलावा आज से ही संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस खास तौर पर सतर्क है। पूरे दिल्ली में धारा 163 लागू की गई है। नई दिल्ली में राजीव चौक समेत पांच मेट्रो स्टेशन बंद किए गए। हालांकि मेट्रो कॉरपोरेशन का कहना है कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश द्वार खोल दिए गए हैं। उधर, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को संसद मार्च की भी इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने चेताया भी है कि अगर बवाल हुआ तो गिरफ्तारी तय है। उधर, संसद मार्च के चलते दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है।राजीव चौक समेत पांच मेट्रो स्टेशन बंद सोमवार सुबह दिल्ली मेट्रो रेल सेवा की तरफ से बताय...