नई दिल्ली, अगस्त 24 -- दिल्ली में तेजी से बढ़ते फ्लू और H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों ने बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी के कई स्कूलों ने अब पैरेंट्स के लिए खास एडवाइजरी जारी करते हुए साफ कहा है कि अगर बच्चे को बुखार, गले में खराश या फ्लू जैसे लक्षण हैं तो उसे स्कूल भेजने की गलती न करें। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में इस साल अब तक 1,777 से ज्यादा H1N1 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि गुरुवार को अकेले 114 नए संक्रमण दर्ज किए गए।दिल्ली सरकार ने भी जारी की हेल्थ एडवाइजरी हाल के हफ्तों में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। लोगों से बुनियादी सावधानियां बरतने की अपील की गई है ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके...