हमारे संवाददाता, मई 14 -- देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया कांड जैसी घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महिला के साथ जिस चलती बस में गैंगरेप हुआ, उसे बिहार से खरीदा गया था। यह गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवा रामपुर गांव के पते पर खरीदी गई थी। इसका मालिक हरियाणा का रहने वाला है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी, अरावली विहार अपार्टमेंट निवासी साहिल मल्होत्रा ने उक्त पते पर बस का रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके लिए सदौवा रामपुर गांव निवासी अनुज पांडेय से 7000 रुपये प्रतिमाह किराये पर कार्यालय के लिए मकान लिया गया था। हालांकि फिलहाल वहां कोई कार्यालय संचालित नहीं हो रहा है। बस साईं दृष्टि प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-28पी-3941 है। गोपालगंज जिला परिवहन विभाग के अनुसार बस पर परमिट, इंश्...