नई दिल्ली, मार्च 24 -- Delhi Budget 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बतौर वित्त मंत्री मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये बजट पेश किया। इसे 'ग्रीन बजट' कहा गया है। यह 2025-26 के 1,00,000 करोड़ के बजट अनुमान से 3.700 फीसदी अधिक है। अब समझिए सरकार कहां-कितने रुपये खर्च करने वाली है। इसके साथ ही जानिए इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था कैसे की जाएगी, तकनीति शब्द में कहें तो इसका वित्तपोषण कैसे होगा।पहली बार पेश हुआ ग्रीन बजट रेखा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन एवं रहन-सहन पर सबसे ज्यादा खर्च करने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने पहली बार अपने विकास की यात्रा में ग्रीन बजट पेश किया है। इस बजट की हर नीति में पर्यावरण, हर योजना और भविष्य की पीढ़ियों की चिंता समाहित है। इसलिए पूरे बजट का 21 फीसदी हिस्सा ग्रीन बजट के...