नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहा। दिन में धुंध और दोपहर तक धूप निकलने से बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली कमी दर्ज की गई। सीपीसीबी से के अनुसार, गुरुवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 369 दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया था। गुरुवार को प्रदूषण फैलाने में सबसे अधिक 17.913 प्रतिशत भागीदारी वाहनों की थी, जबकि पराली की 15.60 प्रतिशत थी। बाकी भागीदारी, कूड़ा जलाने,एनसीआर और अन्य कारकों की थी। राजधानी में लगभग 20 जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम को 400 से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक एक्यूआई जहांगीरपुरी में 454 दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब और कई जगहों पर गंभीर बनी रह सकती है।जा...