लखनऊ, नवम्बर 13 -- इंटीग्रल विश्वविद्यालय में गुरुवार दोपहर खुफिया एजेंसियों में छापेमारी की। अफसर डॉ. परवेज अंसारी के कक्ष में पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक छानबीन की। सारी अलमारियां और मेज की ड्रार खंगाली। वहां से कई अहम दस्तावेज और किताबें जब्त की गई हैं। इसके बाद करीब घंटे भर तक अफसरों ने प्रबंधन, अन्य डॉक्टरों और छात्रों से बातचीत की। छानबीन में पता चला कि वर्ष 2022 में प्रमोशन के बाद डॉ. परवेज में एकाएक परिवर्तन आ गया था। उसकी गतिविधियां सामान्य से अलग हो गई थीं। एजेंसियों के अफसर दोपहर करीब दो बजे विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां सीधे प्रबंधन के पास गए। इसके बाद डॉ. परवेज के कमरे के बारे में पूछा। कमरा खोला गया। उसकी ड्रॉर से लेकर अलमारी तक खंगाली गई। टीम को वहां से डायरी, इस्लामिक और कई देशों की भौगोलिक पुस्तकें मिलीं। टीम ने उन्हें जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.