देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun Weather: उत्तराखंड में मॉनसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। राजधानी देहरादून में आधी रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी में भूस्खलन से आवाजाही बंद हो गई है। वहीं, प्रेमनगर में नवनिर्मित पुल ढह गया। आज जिलाधिकारी ने जिलेभर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। देहरादून समेत कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बिगड़ते हालात और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में तत्काल प्रभाव से छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश भर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, फ्लैश फ्लड की चेतावनी; स्कूलों की छुट्टीबारिश से देहरादून में का...