देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल की एक कंपनी संचालक ने सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सिडकुल की सायोना लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि नरेश सिंह भदौरिया पुत्र चंद्र मोहन भदौरिया ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि वीरेंद्र घिल्डियाल निवासी निकट आर्य समाज मंदिर सुभाष नगर देहरादून कार्यरत सिडकुल ऑफिस डाटा ऑपरेटर और जितेंद्र चौधरी पुत्र धीराज सिंह प्रोपराइटर ऊर्जासेव इंटरप्राइजेज बहादराबाद निवासी गंगा नगरी शिवालिक नगर हरिद्वार ने सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट संख्या जी 73 और जी 74 को अपने अधिकार में बताते हु...