देहरादून, अगस्त 24 -- Dehradun News: विकासनगर। विकासनगर की 535 करोड़ की सीवर एवं पेयजल योजना में कथित भारी लापरवाही और निर्माण कार्यों के कारण बदहाल हुई सड़कों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने मोर्चा खोल दिया है। यूकेडी विकासनगर शहर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर योजना की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली और ठेकेदार कंपनी की कथित लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मांग के समर्थन में क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त सूची के माध्यम से अपनी सहमति भी जताई है। अरविंद तोमर ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की इतनी बड़ी योजना पर काम कर रही कार्यदायी संस्था ने स्थानीय परिस्थितियों और बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर काम नहीं किया। उनके अनुसार...