देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: बीरोंखाल। नयार घाटी महापंचायत बीरोंखाल द्वारा 34 सड़कों की बदहालतत को लेकर ग्रामीणों द्वारा 15वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी है। नयार घाटी महापंचायत संयोजक नंदकिशोर नौटियाल ने कहा की बारह। अक्टूबर से बीरोंखाल टीनशैड में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है लेकिन शासन का कोई भी अधिकारी ग्रामीणों को शुद्ध लेने नहीं पंहुचा है। उन्होंने ने चेतावनी दी की दो दिनों के अंदर यदि शासन, प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पंहुचा तो इस क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...