Dehradun News: 15 सितंबर से राजधानी की सड़कें के गड्ढे भरेंगे
देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: देहरादून, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सड़कें जल्द गड्ढामुक्त होंगी। प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। 15 सितंबर से लोनिवि, नगर निगम सड़कों के गड्ढे भरने के लिए अभियान शुरू करेगा। 30 अक्टूबर तक सड़कों को गड़्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुधारने के दिशा-निर्देश राजधानी में सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुधारने को लेकर जिला प्रशासन ने नगर निगम, लोनिवि व अन्य विभागों को निर्देश जारी किए हैं।डीएम डॉ. आशीिष चौहान ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने और शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए समयसीमा तय कर दी है। मानसून अवधि समाप्त होते ही 15 सितंबर से जिलेभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू होगा। डीएम चौहान ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.