देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: नई टिहरी। 14वें दिन भी शनिवार को नई टिहरी के बौराड़ी में मेडिकल कालेज की मांग को लेकर धरना जारी रहा। दर्जनों लोग धरने पर बैठे और मेडिकल कालेज को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। मेडिकल कालेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डा आरबी गोदियाल के नेतृत्व में 14वें दिन भी निरंतर जारी रहा। 14वें दिन नई टिहरी के बौराड़ी के गणेश चौक पर लगातार धरने पर बैठे रहे्। सत्याग्रही जीतराम भट्ट के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश राणा, मुर्शरफ अली, किशन सिंह रावत, शंभू सिंह भंडारी, विक्रम सिंह कठैत, माईज अली, देवेंद्र नौडियाल, हरेंद्र तोपवाल, नवीन सेमवाल, बलबीर कोहली, दिलशाद, लखवीर चौहान, गंगा भगत सिंह नेगी आदि बैठे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग धरने पर बैठे...