देहरादून, नवम्बर 26 -- Dehradun News: हरिद्वार। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 13 निरीक्षकों और 81 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। कुल 94 पुलिस अधिकारियों के तबादलों से जिले के कई थानों, कोतवालियों और चौकियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।कोतवाली ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को नगर कोतवाली और बहादराबाद के प्रभारी अमरजीत सिंह को ज्वालापुर भेजा गया है। केसी भट्ट को कनखल, नन्द किशोर भट्ट को रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को कलियर, विनोद गुसाईं को पथरी, राकेश शाह को रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल, संजय मिश्रा को खानपुर, कुन्दन ...