Dehradun News: 104वीं श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सीएस बनर्जी बने अध्यक्ष
देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: देहरादून। पूजा समिति, बंगाली लाइब्रेरी के 104 वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ पुजारी कमल प्रसाद मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस दौरान पिछले वर्ष का लेखा-जोखा (ऑडिट रिपोर्ट) को सर्वसम्मति से पारित किया गया। समिति की ओर से पिछले वर्ष किए गए विकास कार्यों, विशेषकर भवन के नवनिर्माण की जानकारी भी दी गई। बैठक में आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सीएस बनर्जी अध्यक्ष, आलोक चक्रवर्ती सचिव, आशीष भौमिक को कोषाध्यक्ष, तनुश्री चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सचिव और सुशांत मुखर्जी को स्मारिका सचिव चुना गया। सचिव ने बताया कि इस वर्ष सप्तमी दो दिन होने के कारण दुर्गा पूजा एक दिन अतिरिक्त आयोजित की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.