Dehradun News: 100 रुपये फीस बताकर 1.14 लाख की ठगी
देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सीनियर सिटीजन का कार्ड अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। राजपुर पुलिस ने 1.14 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि साइबर ठगों ने कार्ड अपडेट करने के लिए 100 रुपये फीस जमा करने की बात कही थी। इसके बाद ओटीपी दर्ज कराते ही उनके यूको बैंक के दो खातों से रकम निकाल ली गई। हरप्रीत सिंह कालरानिवासी इंफिनिटी ग्रीन्स, मसूरी रोड, राजपुर ने बताया कि इस संबंध में राजपुर पुलिस को शिकायत की।बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उनके मोबाइल पर सीनियर सिटीजन कार्ड अपडेट करने से संबंधित एक विज्ञापन आया था। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें : शुरुआती कदम सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं विज्ञापन में दिए गए लिंक को खोलने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.