देहरादून, नवम्बर 1 -- Dehradun News: दून शहर का ऐतिहासिक कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर इतिहास रचने जा रहा है। देश के शीर्ष बॉयज बोर्डिंग स्कूलों में शुमार रहे इस संस्थान की सबसे बड़ी पहचान और गौरव इसकी वे महान हस्तियां (एलुमनाई) हैं, जिन्होंने यहां से शिक्षा प्राप्त कर दुनिया भर में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आगामी चार नवंबर को स्कूल प्रबंधन और कर्नल ब्राउन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा संस्थान का शताब्दी वर्ष बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। 1926 में ब्रिटिश सेना के सेवानिवृत्त आयरिश अधिकारी कर्नल विलियम ब्राउन और उनकी पत्नी द्वारा स्थापित यह स्कूल शुरुआती दिनों से ही देश-विदेश की दिग्गज शख्सियतों की पहली पसंद रहा है। यहां तक कि पाक आर्मी में बाद में बड़े अफसर बने कई छात्र इस स्कूल से पढ़े हैं। इ...