देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: नई टिहरी। डीएम नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीएम ने जनता की 42 शिकायतों मौके पर निस्तारण किया। शिकायतों से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण इस तरह से करें की शिकायतें किसी भी हाल रिपीट न हों। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा अधिक संख्या में लंबित प्रकरण वाले विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किय...