देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: राजपुर थाना क्षेत्र के तरला नागल स्थित एक होमस्टे में चार-पांच महिलाओं के जबरन घुसकर कब्जा करने का आरोप लगा है। आरोपी महिलाओं ने किरायेदार को धमकाकर वहां से भगा दिया और अंदर से ताला जड़ लिया। मकान मालिक की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अरविंद मार्ग निवासी ख्वाब बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तरला नागल स्थित उनकी संपत्ति को उन्होंने नरेश उनियाल को पिछले तीन साल से किराये पर दिया हुआ है। वह वहां होमस्टे संचालित कर रहे हैं। आरोप है कि बीते 10 अगस्त को अचानक 4-5 महिलाएं होम स्टे में घुस आईं और किरायेदार को बलपूर्वक बेदखल करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिलाओं ने वहां लगे सीसीटीवी उपकरण तोड़ दिए और महि...